कृपया निम्न दस्तावेजों का PDF बनाकर रखे (अधिकतम 1MB)
आवेदक एवं स्वयं के परिवार का आधार कार्ड
आवेदक का फोटो (JPG/JPEG/PNG)
आवेदक का बैंक पासबुक
मतदाता परिचय पत्र / किरायानामा / राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र / अन्य शासकीय दस्तावेज
(उपरोक्त में से कोई भी एक दस्तावेज रायपुर नगर निगम क्षेत्र का 31 अगस्त 2024 के पूर्व का जारी किया हुआ होना आवश्यक हैं)
अन्य शासकीय दस्तावेज - (ड्राइविंग लाइसेंस / रसोई गैस कनेक्शन कार्ड / बैंक पासबुक इत्यादि )
राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र / राशि रु 100/- के नॉन ज्युडीशियल स्टाम्प मे नोटरी से सत्यापित शपथ-पत्र (कोई भी एक)
राशि रु 100/- के नॉन ज्युडीशियल स्टाम्प मे नोटरी से सत्यापित शपथ-पत्र (शपथ पत्र का प्रारूप होम पेज से डाउनलोड करें)
महत्वपूर्ण जानकारी
एक आवेदक केवल एक ही आवेदन कर सकता है, जिसमे पति - पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल होंगे ।
पूर्व की योजनाओं मे पति या पत्नी के नाम से मकान का लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राही आवेदन नहीं करेंगे ।
गरीबी रेखा से नीचे (BPL) एवं कमजोर आय वर्ग (EWS) जिनकी पारिवारिक सालाना आय 3 लाख से कम हो, ऐसे आवेदक ही आवेदन करेंगे ।
3 लाख से अधिक का ITR फाइल जमा करने वाले आवेदन नहीं करेंगे ।
3 लाख से कम के पारिवारिक आय मे पति और पत्नी दोनों का वार्षिक आय जोड़ कर गड़ना करेंगे ।
अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए अथवा पुनः आवेदन डाउनलोड करने के साथ-साथ भुगतान रशीद प्राप्त करने के लिए "आवेदक लॉगिन करें" में जावे